विश्व फोटोग्राफी दिवस पर भागलपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर भागलपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन, पंजीयन संख्या 11640/2026, की ओर से बुधवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में फोटोग्राफरों और उनके परिजनों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श लिया।

 

Sponsored Advertisement

शिविर में डॉ. एसबी शरण, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. पंकज कुमार, दंत चिकित्सक डॉ. आशीष कुमार, फिजिशियन डॉ. विनय कुमार झा और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विष्णु कुमार समेत चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। चिकित्सकों ने लोगों की स्वास्थ्य जांच करते हुए विभिन्न बीमारियों से बचाव और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर जरूरी सुझाव भी दिए।

 

आयोजन के दौरान बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन, भागलपुर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन, मधेपुरा के अध्यक्ष श्री कृष्ण मुरारी शर्मा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर फोटोग्राफरों ने संगठन की एकजुटता और सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। एसोसिएशन के सदस्यों ने पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने और अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। इसके बाद केक काटकर विश्व फोटोग्राफी दिवस की खुशियां मनाई गईं।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में भागलपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सचिव विभूति भूषण, उपाध्यक्ष धनंजय शर्मा, आशीष कुमार तथा कोषाध्यक्ष बजरंगी शर्मा सहित एसोसिएशन के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि फोटोग्राफी केवल तस्वीरें खींचने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी संगठन का उद्देश्य है। भविष्य में भी स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

 

 

Related Posts

गंगा किनारे छोटी मोहनपुर में पारंपरिक नौका दौड़ प्रतियोगिता, नाविकों के जोश ने बांधा समां

भागलपुर: पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के छोटी मोहनपुर में गंगा किनारे पारंपरिक नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्थानीय नाविकों ने पूरे उत्साह और जोश के…

गंडोल चौक पर उपेंद्र कुशवाहा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सहरसा। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के सहरसा आगमन पर गंडोल चौक के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पंचायती राज प्रकोष्ठ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *