1 मई यानी मजदूर दिवस के मौके पर देश की जनता को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। खास तौर पर 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में लगभग 993 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
नई कीमतें आज से पूरे देश में लागू हो गई हैं। राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 3071 रुपये का मिलेगा, जो पहले 2078 रुपये में मिलता था। मुंबई में इसकी कीमत 3024 रुपये, कोलकाता में 3202 रुपये और चेन्नई में 3237 रुपये हो गई है।
शहरवार गैस सिलेंडर के नए दाम
शहर का नाम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घरेलू गैस सिलेंडर के दाम
नई दिल्ली 3071 रुपये 913 रुपये
मुंबई 3024 रुपये 912.50 रुपये
कोलकाता 3202 रुपये 1011 रुपये
चेन्नई 3237 रुपये 928.50 रुपये
पटना 3361 रुपये 1011 रुपये
लखनऊ 3194 रुपये 950.50 रुपये
जयपुर 3099 रुपये 916.50 रुपये
हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम फिलहाल नहीं बढ़ाए गए हैं।
लेकिन होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और छोटे व्यापारियों के लिए यह बढ़ोतरी सीधा आर्थिक बोझ बन सकती है, जिसका असर आम लोगों की जेब पर भी देखने को मिलेगा।
इसके साथ ही 1 मई से गैस सिलेंडर डिलीवरी के नए नियम भी लागू कर दिए गए हैं। अब सिलेंडर की डिलीवरी के समय उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी दिखाने के बाद ही गैस सिलेंडर की डिलीवरी होगी।
सरकार का कहना है कि यह कदम कालाबाजारी रोकने और सही ग्राहक तक गैस पहुंचाने के लिए उठाया गया है। लेकिन मजदूर दिवस पर बढ़ती महंगाई ने आम जनता की चिंता जरूर बढ़ा दी है।
