सहरसा शहर के महावीर नगर, भेरधरी में आज स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। बिहार का पहला अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ‘शंकरा नेत्र चिकित्सालय’ गुरुवार सुबह 9 बजे विधिवत उद्घाटित होगा। इस भव्य नेत्र अस्पताल का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री Giriraj Singh के हाथों संपन्न होगा। उद्घाटन समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

 

यह अस्पताल आधुनिक तकनीकों, उन्नत चिकित्सा उपकरणों और विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं से सुसज्जित है। अस्पताल के शुरू होने से सहरसा ही नहीं, बल्कि पूरे कोसी क्षेत्र के लोगों को आंखों के बेहतर इलाज के लिए अब पटना, दिल्ली या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही बेहतर और सुलभ नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

 

पहले इस कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary के शामिल होने की संभावना थी, लेकिन अंतिम समय में उनका दौरा रद्द हो गया। आयोजन समिति से जुड़े मुकुल माधव ने बताया कि अपरिहार्य कारणों की वजह से वे सहरसा नहीं आ पाएंगे।

 

समारोह की सबसे विशेष बात यह है कि कांची कामकोटि पीठ के जगद्गुरु Shankar Vijayendra Saraswathi इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। उनके सानिध्य में अस्पताल का उद्घाटन संपन्न कराया जाएगा, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई है।

 

इसके अलावा सांसद Dinesh Chandra Yadav, सांसद Janardan Singh Sigriwal सहित कई गणमान्य अतिथि समारोह में शामिल होंगे।

 

‘शंकरा नेत्र चिकित्सालय’ के शुरू होने से स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। यह अस्पताल न केवल इलाज का केंद्र बनेगा, बल्कि कोसी क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए उम्मीद की नई रोशनी भी साबित होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *