तेजस्वी यादव के लोकभवन मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ी गई; वाटर कैनन के बाद हिरासत में लिए गए

पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकाला गया आरजेडी का लोकभवन मार्च डाकबंगला चौराहे पर पहुंचते ही तनावपूर्ण हो गया। फायरिंग के मामले को लेकर निकाले गए इस मार्च में बड़ी संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ता लोकभवन की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की।

 

Sponsored Advertisement

डाकबंगला चौराहे पर पहुंचने के बाद आरजेडी कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ने की कोशिश की। इस दौरान कई कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

 

बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी बेली रोड की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। आयकर गोलंबर के पास भी आरजेडी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बनी। आरजेडी के माइक से कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का निर्देश दिए जाने की बात भी सामने आई।

 

वाटर कैनन के इस्तेमाल के बाद पुलिस ने तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें बैरिकेडिंग के दूसरी तरफ ले गई और इसके बाद एक गाड़ी में बैठाया गया। तेजस्वी यादव के साथ मौजूद आरजेडी कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया।

 

हिरासत में लिए जाने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि वे जेल जाने से नहीं डरते हैं। उन्होंने कहा कि उनका मार्च लोकभवन तक था और वे शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहे थे। तेजस्वी यादव ने कहा कि छात्रों और युवाओं के मुद्दों को लेकर यह मार्च निकाला गया था।

 

वाटर कैनन के इस्तेमाल पर तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई सम्राट चौधरी के आदेश पर की गई है। तेजस्वी ने कहा कि जनता जाग चुकी है और सड़कों पर है, अब सरकार को झुकना ही पड़ेगा।

 

हिरासत के बाद आरजेडी कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई। समर्थकों ने सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश जारी रही।

 

 

Related Posts

जामताड़ा में तंबाकू के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, 60 दिनों तक चलेगी मुहिम; युवाओं को नशे से बचाने की पहल

जामताड़ा जिले को तंबाकू मुक्त बनाने और युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के उद्देश्य से गुरुवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान…

घर के बाहर खड़ी ग्लैमर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ, चंद मिनटों में गायब हुई मोटरसाइकिल; इलाके में बढ़ी चिंता

जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहड़ा गांव में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक ग्लैमर मोटरसाइकिल को निशाना बनाते हुए चोरी कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *