बोकारो में राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज, राज्यपाल संतोष गंगवार ने तीर चलाकर किया उद्घाटन

बोकारो के सेक्टर-4 स्थित कुमार मंगलम स्टेडियम में दूसरी एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता 29 अगस्त तक चलेगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने तीर चलाकर और गुब्बारे उड़ाकर किया।

 

Sponsored Advertisement

इस मौके पर गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, बोकारो विधायक श्वेता सिंह और बोकारो तीरंदाजी एसोसिएशन के अध्यक्ष लंबोदर महतो समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

प्रतियोगिता में देशभर से 900 से अधिक पुरुष और महिला तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं। सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर वर्ग में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बोकारो में पहली बार इतने बड़े स्तर पर तीरंदाजी प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

मीडिया से बातचीत में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि तीरंदाजी देश का प्राचीन खेल है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद केंद्र सरकार की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इससे युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल रहे हैं।

 

राज्यपाल ने कहा कि झारखंड तीरंदाजी के क्षेत्र में पहले से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। बोकारो में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता होने से यहां के खिलाड़ियों को भी प्रेरणा और प्रोत्साहन मिलेगा।

 

वहीं, बोकारो तीरंदाजी एसोसिएशन के अध्यक्ष लंबोदर महतो ने कहा कि यह प्रतियोगिता झारखंड के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इससे युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा और तीरंदाजी को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

 

 

Related Posts

तेजस्वी यादव के लोकभवन मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ी गई; वाटर कैनन के बाद हिरासत में लिए गए

पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकाला गया आरजेडी का लोकभवन मार्च डाकबंगला चौराहे पर पहुंचते ही तनावपूर्ण हो गया। फायरिंग के मामले को लेकर निकाले गए…

चीरा चास में पुराने विवाद को लेकर मारपीट, सिर पर लाठी से वार; एक व्यक्ति गंभीर घायल

बोकारो के चीरा चास थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में गौतम झा नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *