गया में स्कूल की अनियमितताओं के खिलाफ बच्चों का मोर्चा, BDO ने 24 घंटे में मांगा जवाब

गया: गया के डुमरिया प्रखंड के चहरा पहरा मध्य विद्यालय में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र-छात्राओं ने मोर्चा खोल दिया। हाथों में शिकायतों से जुड़ी तख्तियां लेकर बच्चे ग्रामीणों के साथ सीधे डुमरिया प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर शिकायत दर्ज कराई। बच्चों के इस कदम के बाद प्रखंड प्रशासन भी हरकत में आया है।

छात्रों और ग्रामीणों ने विद्यालय में मध्याह्न भोजन में अनियमितता का आरोप लगाया। उनका कहना है कि स्कूल में नियमित रूप से भोजन नहीं बनाया जाता और निर्धारित मेन्यू का भी पालन नहीं किया जाता। इसके अलावा कम उपस्थिति के बावजूद फर्जी हाजिरी बनाकर चावल और सरकारी राशि के गबन का आरोप भी लगाया गया है।

Sponsored Advertisement

टीसी और प्रमाण पत्र के नाम पर पैसे लेने का आरोप: शिकायत में ग्रामीणों ने टीसी और प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर प्रति छात्र 500 रुपये की अवैध वसूली का आरोप भी लगाया है। इसके साथ ही विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक नियमित रूप से नहीं बुलाने और मनमाने तरीके से विद्यालय संचालन की शिकायत की गई है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है।

BDO ने मांगा स्पष्टीकरण: छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों के प्रखंड मुख्यालय पहुंचने के बाद BDO पंकज कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने चहरा पहरा मध्य विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका बबीता कुमारी से 24 घंटे के अंदर उपलब्ध साक्ष्यों के साथ लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। BDO ने कहा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और जवाब व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रधानाध्यापिका ने आरोपों को बताया बेबुनियाद: वहीं, प्रभारी प्रधानाध्यापिका बबीता कुमारी ने सभी आरोपों को तथ्यहीन और बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में इस तरह की कोई अनियमितता नहीं है। फिलहाल वह प्रशिक्षण में हैं, लेकिन उन्होंने आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है।

अब प्रशासन की जांच और प्रधानाध्यापिका के स्पष्टीकरण के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शिकायतों में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।

Related Posts

कोर्ट गेट से वकील को घसीटकर थाने ले गई पुलिस, काले कोट में अधिवक्ता के साथ बदसलूकी पर भड़का विधिक संघ महासचिव

भागलपुर समाहरणालय के मुख्य गेट पर कल उस वक्त हंगामा और अफरा-तफरी मच गई, जब तातारपुर थाना की पुलिस एक अधिवक्ता को हिरासत में लेकर जाने लगी। आरोप है कि…

तेज रफ्तार मैजिक वैन की टक्कर से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, दो दिन बाद तोड़ा दम

भागलपुर अकबरनगर थाना क्षेत्र के पैन गांव में तेज रफ्तार मैजिक वैन की टक्कर से घायल 75 वर्षीय बुजुर्ग नरेश शाह की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 16…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *