पटना: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में दोबारा चुने जाने के बाद ने पार्टी की 24 सदस्यीय राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम का गठन कर दिया है। इस टीम में अनुभव और सामाजिक संतुलन दोनों का खास ध्यान रखा गया है।

पार्टी में एक बार फिर को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। संजय झा को नीतीश कुमार के बेहद करीबी नेताओं में गिना जाता है और वे जेडीयू तथा बीजेपी के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन में उनकी पकड़ और राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दोबारा सौंपी गई है।

वहीं को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वे अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं और लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं। इस नियुक्ति के जरिए नीतीश कुमार ने सामाजिक समीकरण को साधने का स्पष्ट संदेश दिया है।

राष्ट्रीय टीम में को फिर से कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा को सचिव के साथ-साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता की भूमिका भी सौंपी गई है।

पार्टी ने इस बार एक दर्जन महासचिव और 8 सचिव बनाए हैं। महासचिव पद पर मनीष कुमार वर्मा, आफाक अहमद, श्याम रजक , अशोक चौधरी , रमेश सिंह कुशवाहा, रामसेवक सिंह, कहकशां परवीन, कपिल हरिश्चंद्र पाटिल, राज सिंह मान, सुनील कुमार, हर्षवर्धन सिंह और को जगह दी गई है।

सचिव पद पर रविंद्र प्रसाद सिंह, विद्यासागर निषाद, दयानंद राय, संजय कुमार, मोहम्मद निसार, रूही तागुंग और निवेदिता कुमारी को शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि इस बार वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह को टीम में जगह नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि यह टीम फिलहाल छोटी रखी गई है और आने वाले समय में इसका विस्तार किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *