बोकारो में राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता, 900 से अधिक तीरंदाज दिखाएंगे दम

बोकारो के सेक्टर-4 स्थित कुमार मंगलम स्टेडियम में 18 से 27 अगस्त तक दूसरी एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देशभर से 900 से अधिक पुरुष और महिला तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे।

 

Sponsored Advertisement

झारखंड तीरंदाजी संघ के नेतृत्व में बोकारो जिला तीरंदाजी संघ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर वर्ग के खिलाड़ी रिकर्व और कंपाउंड श्रेणी में अपना दमखम दिखाएंगे। सीनियर वर्ग के मुकाबले 19 और 20 अगस्त को होंगे, जिसमें करीब 400 खिलाड़ी शामिल होंगे। वहीं 22 और 23 अगस्त को जूनियर वर्ग में 300 से अधिक तीरंदाज हिस्सा लेंगे। 25 और 26 अगस्त को सब-जूनियर वर्ग के मुकाबले होंगे, जिसमें करीब 200 खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे।

 

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास भी बोकारो पहुंचे हैं। दोनों ने कुमार मंगलम स्टेडियम में अभ्यास किया और युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। दीपिका कुमारी ने खिलाड़ियों को लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने और नियमित अभ्यास करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि तीरंदाजी में सफलता के लिए अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास बेहद जरूरी है।

 

करीब दस वर्ष बाद बोकारो लौटे दीपिका और अतनु ने यहां से अपने पुराने जुड़ाव को याद किया और खुशी जताई। इस प्रतियोगिता से स्थानीय और युवा तीरंदाजों को देश के अनुभवी खिलाड़ियों से सीखने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा।

 

संवाददाता : चंदन सिंह, बोकारो

Related Posts

धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान के गुर्गों के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों को लगी गोली; एक फरार

धनबाद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बीच बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में पुलिस और कुख्यात प्रिंस खान व उसके भाई गोपी खान के कथित गुर्गों के बीच मुठभेड़…

बंगाली पंचांग के अनुसार पांचवीं सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवमय हुआ देवलेश्वर धाम

बंगाली पंचांग के अनुसार श्रावण माह की पांचवीं और अंतिम सोमवारी पर नाला प्रखंड के देवली स्थित प्रसिद्ध बाबा देवलेश्वर मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार देर रात…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *