सुबह होते ही आम लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों ने शुक्रवार को नए रेट जारी किए, जिसके बाद पेट्रोल 3 रुपये 14 पैसे और डीजल 3 रुपये 11 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।
राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल 97 रुपये 77 पैसे और डीजल 90 रुपये 67 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106 रुपये 68 पैसे और डीजल 93 रुपये 14 पैसे पहुंच गया है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 108 रुपये 74 पैसे और डीजल 95 रुपये 13 पैसे हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल 103 रुपये 80 पैसे और डीजल 95 रुपये 25 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है।
बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में भी कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हैदराबाद में पेट्रोल 110 रुपये 50 पैसे प्रति लीटर तक पहुंच गया है।
बताया जा रहा है कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। पहले जहां क्रूड ऑयल करीब 70 डॉलर प्रति बैरल था, वहीं अब इसकी कीमत 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। इसका सीधा असर भारतीय तेल कंपनियों पर पड़ा है।
सरकार का कहना है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री Hardeep Singh Puri ने हाल ही में कहा था कि भारत ने वैश्विक संकट के बावजूद ईंधन की सप्लाई को स्थिर बनाए रखा है।
हालांकि अब पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों का असर आम आदमी की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। परिवहन से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों तक, महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
जागते ही मिला झटका, पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी जाने आपके शहर में कितना की हुई बढ़ोतरी


