filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 45;

आज टी बी दिवस के अवसर पर जीवन जागृति सोसाइटी ने आई एम ए भागलपुर के मदद से एक अनूठी पहल किया है जिसे अपनाने से टीबी उन्मूलन में जरूर मदद मिलेगी। आज संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह ने जीवन जागृति सोसाइटी के टीम के साथ सबसे पहले क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ सेवा डॉ अजय कुमार सिंह से मिले और उन्होंने एक आवेदन दिया साथ में एक मुहर दिया जिसमें लिखा था कि

मास्क पहनें

जब सफर में या भीड़ में हों। उन्होंने अनुरोध किया चूंकि टीबी सांस के माध्यम से छींकने या खांसने से फैलता है ऐसा मुहर हर टी बी मरीज के चिट्ठा म में लिखा जाना चाहिए

साथ में टी बी उन्मूलन के लिए संपूर्ण जानकारी के लिए मरीजों को पंपलेट भी उपलब्ध करना चाहिए जिसमें मरीज को टीबी फैलने से रोकने , उससे घर के लोगों को बचने का उपाय , उसके मुख्य दुष्प्रभाव, ठीक नहीं हो रहा हो उसका संकेत एवं खान पान का संदेश हो। डॉ सिंह ने अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवा भागलपुर को मुहर एवं पंपलेट दिया। उनसे निवेदन किया कि आप मेरे इस सुझाव को सरकार तक पहुंचाएं।

डॉ सिंह का कहना चिकित्सकों से है कि

*चिकित्सक मास्क लिखें दवाई के तरह*

*तभी टीबी संक्रमण पर होगा फतह*

*टी बी मरीज मास्क पहन कर ही निकलें बाहर*

*तभी संक्रमण रोकना होगा कारागार*

इसके साथ ही यह मुहिम प्राइवेट डॉक्टर के क्लीनिक तक पहुंचा जिसमें डॉ डी पी सिंह, डॉ राजीव सिंहा एवं डॉ हेमशंकर शर्मा से जीवन जागृति सोसाइटी के सदस्य मिले और चिकित्सकों को उक्त मुहर एवं पंपलेट वितरित किया और आग्रह किया कि हर टीबी के मरीज के चिट्ठा पर मुहर लगाएं एवं संपूर्ण जानकारी हेतु पंपलेट वितरण करें। उन्होंने आगे कहा आज तो शुरुआत है इस मुहिम को सिर्फ भागलपुर तक ही नहीं देश में आगे बढ़ाना है और इसे राज्य स्वास्थ्य विभाग एवं केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचाया जाएगा। इस मुहिम में श्री मति रूपा साह ने महिला परिजनों से निवेदन किया कि आप अपने घर के टीबी मरीज यदि कही जाए तो मास्क पहनने के लिए खासकर प्रथम दो माह जरूर कहें साथ ही मास्क को रोज जला दें ताकि उससे संक्रमण किसी और को नहीं हो

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *