पूर्णिया जिले के बनमनखी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नौलखी पंचायत के बोरारही गांव में बाबा दीनाभद्री सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सम्मेलन का माहौल पूरी तरह श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत नजर आया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बनमनखी के लोकप्रिय विधायक कृष्ण कुमार ऋषि अपने सहयोगियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ शामिल हुए।

 

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ हुई। विधायक श्री ऋषि ने बाबा दीनाभद्री के चरणों में नतमस्तक होकर क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और समाज में सद्भावना की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक और धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। इससे लोगों के बीच प्रेम, भाईचारा और आपसी विश्वास मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि बाबा दीनाभद्री की कृपा से क्षेत्र में शांति और विकास का वातावरण बना रहे, यही सभी की कामना है।

 

सम्मेलन के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीत, भजन-कीर्तन और जयघोष के माध्यम से बाबा दीनाभद्री की आराधना की। पूरा परिसर ‘जय बाबा दीनाभद्री’ के नारों से गूंजता रहा। ग्रामीणों ने बताया कि यह सम्मेलन वर्षों से आस्था और परंपरा का प्रतीक रहा है, जिसमें आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं।

 

इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला समूह और युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। आयोजन समिति ने विधायक सहित सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर किया।

 

कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से बाबा दीनाभद्री से सबकी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।

।।जय बाबा दीनाभद्री।।

पूर्णिया से सौरभ कुमार की रिपोर्ट

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *