filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 43;

 

वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर अवैध शराब, हथियार एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कहलगाँव थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 07 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिनांक 28 फरवरी 2026 को कहलगाँव थाना को गुप्त सूचना मिली कि पिरपैंती की ओर से एक काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर कहलगाँव की दिशा में आ रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कहलगाँव-02 के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

 

गठित टीम द्वारा पिरपैंती की ओर से आने वाले सभी मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक पुलिस बल को देखकर भागने लगे। पुलिस ने सशस्त्र बल के सहयोग से उनका पीछा किया और नायरा पेट्रोल पंप के पास उन्हें धर दबोचा। पूछताछ में आरोपितों ने अपनी पहचान रंटु मंडल, पिता स्व. भवेश मंडल तथा राजेश जायसवाल, पिता करमचंद्र जायसवाल, दोनों निवासी खानपुर थाना पिरपैंती, जिला भागलपुर के रूप में बताई।

 

तलाशी के क्रम में दोनों के पास से कुल 07 किलोग्राम गांजा, एक मोबाइल फोन तथा प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

 

छापामारी दल में थानाध्यक्ष श्यामला कुमार, परि. पु. अ. नि. आलोक रंजन, स. अ. नि. नीरज कुमार यादव, सिपाही चंदन कुमार एवं महिला सिपाही सुजाता कुमारी शामिल थीं। भागलपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस आपकी सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *