filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 46;

 

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, भागलपुर के निर्देशानुसार साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पीएम किसान योजना के लाभुकों के खातों से अवैध रूप से राशि निकासी करने वाले साइबर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने गिरोह के प्रमुख सरगना सहित दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 फरवरी 2026 को चंदन कुमार साह ने लिखित आवेदन देकर सूचना दी कि जिन किसानों की केवाईसी लंबित है, उनके नाम पर धोखे से खाते खोलकर एक गिरोह द्वारा योजना की राशि अवैध रूप से निकाली जा रही है। इस सूचना के आधार पर साइबर थाना, भागलपुर में कांड संख्या 20/2026 दिनांक 28.02.2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई।

 

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक (नगर) के निगरानी तथा पुलिस उपाधीक्षक, साइबर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर तकनीकी अनुसंधान शुरू किया गया। जांच के दौरान पता चला कि गिरोह मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के वारसलीगंज मोहल्ले से तकनीकी माध्यम से इस अपराध को अंजाम दे रहा था।

 

28 फरवरी 2026 को तकनीकी सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें अमर कुमार तांती (मारूफचक) एवं राहुल कुमार (वारसलीगंज) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से 6 लाख 33 हजार रुपये नकद, एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, एक बायोमेट्रिक मशीन, एक मोबाइल प्रिंटर, 10 एटीएम कार्ड, 12 बैंक पासबुक, दो आधार कार्ड, एक नोटबुक तथा अन्य कांडों से संबंधित सामग्री बरामद की।

 

गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों की संलिप्तता सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

 

पूरे ऑपरेशन में साइबर थाना की तकनीकी टीम और छापेमारी दल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस सफल अभियान से एक बड़े साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

 

भागलपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल या केवाईसी अपडेट के नाम पर मांगी गई जानकारी साझा न करें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *