सहरसा। सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत नवहट्टा के वार्ड संख्या 18 पिपररही से तीन परिवारों की पांच नाबालिग लड़कियां अचानक लापता हो जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भय और बेचैनी का माहौल बना हुआ है।

 

परिजनों के अनुसार 27 तारीख की सुबह करीब 11:30 बजे राधा कुमारी (17 वर्ष), नेहा कुमारी (14 वर्ष), ज्योति कुमारी (12 वर्ष), कोमल कुमारी (12 वर्ष) और प्रीति कुमारी (10 वर्ष) घास काटने के लिए घर से निकली थीं। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की। शाम लगभग 4 बजे तुलसीपुर की ओर देखे जाने की सूचना मिली, लेकिन जब परिजन वहां पहुंचे तो कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।

 

इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में भी तलाश की, मगर देर शाम तक बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिला। अंततः रात करीब 8 से 9 बजे के बीच नवहट्टा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। डीएसपी हेडक्वार्टर-2 कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार और अपर थानाध्यक्ष रोशन कुमार के नेतृत्व में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन किया जा रहा है तथा आसपास के इलाकों में भी गहन जांच की जा रही है।

 

पुलिस का कहना है कि हर संभावित पहलू से मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही बच्चियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इधर परिजन प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि उनकी बेटियों को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जाए। इलाके के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं और पुलिस की कार्रवाई पर नजर बनाजीए हुए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *