तालाब में डूबने से 35 वर्षीय मजदूर की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

धनबाद: जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत मरिचो पंचायत के पारघो गांव में एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक दिलीप हांसदा की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार दिलीप हांसदा मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि बुधवार दोपहर वह गांव के बाहर स्थित तालाब में स्नान करने के लिए गया था। काफी समय बीत जाने के बावजूद जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता होने लगी।

Sponsored Advertisement

शाम से ही परिवार और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। मृतक के भाई प्रकाश हांसदा ने बताया कि देर रात तक आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद गुरुवार सुबह ग्रामीणों की मदद से तालाब में खोज अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद दिलीप हांसदा का शव तालाब से बरामद किया गया।

शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव के लोगों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि दिलीप चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल बरवाअड्डा थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्थानीय जनप्रतिनिधि दिलीप चौधरी ने बताया कि इस दुखद घटना की सूचना गोविंदपुर अंचलाधिकारी को दे दी गई है। उन्होंने प्रशासन से मृतक के आश्रितों को सरकारी सहायता और उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में जुटी हुई है। इस हादसे ने गांव के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

  • Related Posts

    धनबाद में किडनी केयर हॉस्पिटल के बाहर हंगामा, करंट से झुलसे कर्मी के इलाज का खर्च और मुआवजा मांग रहे परिजन

    धनबाद। जिले के नावाडीह स्थित किडनी केयर हॉस्पिटल के बाहर मंगलवार को उस वक्त हंगामा हो गया, जब करंट से झुलसे अस्पताल कर्मी के परिजन और ग्रामीण इलाज का खर्च…

    धनबाद के सिजुआ में बड़ा हादसा: तड़के फटी जमीन, कई घर जमींदोज; एक बच्चे की मौत, 8 घायल

    धनबाद। कतरास के सिजुआ 10 नंबर इलाके में मंगलवार तड़के करीब 5 बजे अचानक जमीन धंसने से बड़ा हादसा हो गया। घटना के वक्त अधिकांश लोग अपने घरों में सो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *