डीएमसीएच में बड़ा हादसा टला! लिफ्ट में दो घंटे तक फंसा रहा दंपत्ति, दरवाजा तोड़कर किया गया रेस्क्यू

दरभंगा: बिहार के दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल यानी डीएमसीएच के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक दंपत्ति लिफ्ट में करीब दो घंटे तक फंसे रहे। काफी मशक्कत और रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि इस दौरान महिला की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए इमरजेंसी विभाग भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, बहेड़ी थाना क्षेत्र के अटहर गांव निवासी दंपत्ति डॉक्टर से परामर्श लेने अस्पताल पहुंचे थे। जांच और परामर्श के बाद वे दोपहर करीब दो बजे लिफ्ट से नीचे आने लगे। लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर तक तो पहुंच गई, लेकिन उसका दरवाजा नहीं खुला। इससे दोनों अंदर ही फंस गए।

Sponsored Advertisement

समय बीतने के साथ दंपत्ति घबराने लगे और मदद के लिए आवाज लगाने लगे। लिफ्ट के भीतर से आवाज सुनकर अस्पताल कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

काफी देर तक तकनीकी प्रयास किए गए, लेकिन जब लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़ने का निर्णय लिया गया। लगभग दो घंटे की लंबी जद्दोजहद के बाद लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर दंपत्ति को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

लिफ्ट में लंबे समय तक फंसे रहने के कारण महिला की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत एम्बुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य हो गई और उन्हें छुट्टी दे दी गई।

बताया जा रहा है कि सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की अधिकांश लिफ्टें लंबे समय से खराब हैं और फिलहाल केवल एक लिफ्ट ही चालू थी। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी लिफ्टों की मरम्मत और रखरखाव का काम जारी है। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को सक्रिय किया गया और दंपत्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जल्द ही अस्पताल की लिफ्ट व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त कर दी जाएगी।

  • Related Posts

    सहरसा में नाबालिग से गंभीर अपराध के मामले में 6 घंटे में कार्रवाई, तीन विधि-विरुद्ध बालक गिरफ्तार

    सहरसा। सदर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से जुड़े गंभीर अपराध के मामले में सहरसा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन विधि-विरुद्ध बालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के…

    बेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम, एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां; नम आंखों से जलीं दो चिताएं

    सहरसा/सिमरी बख्तियारपुर। सलखुआ प्रखंड के चिड़ैया थाना क्षेत्र की चानन पंचायत स्थित सहुरिया, हनुमान टोला में रविवार को एक हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया। राशन कार्ड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *