सोना-चांदी साफ करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार


पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक संगठित ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह गांव-गांव घूमकर लोगों को सोना-चांदी साफ करने का झांसा देता था और फिर आभूषणों की ठगी कर फरार हो जाता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी में इस्तेमाल होने वाले सामान, तीन बाइक और एक मंगलसूत्र बरामद किया है।

छतरपुर एसडीपीओ ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 2 जून को नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के हुल्सी खुर्द गांव में दो युवक एक महिला के घर पहुंचे और चांदी साफ करने का प्रदर्शन कर उसका विश्वास जीत लिया। इसके बाद उन्होंने महिला अनिता देवी से मंगलसूत्र साफ करने के लिए लिया और बदले में कागज में पाउडर लपेटकर यह कहकर दे दिया कि कुछ देर बाद खोलने पर मंगलसूत्र चमक जाएगा।

हालांकि महिला को संदेह होने पर उसने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान एक आरोपी राहुल कुमार के बैग से महिला का मंगलसूत्र बरामद हुआ।

पुलिस पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर गिरोह के चार अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार सभी आरोपी बिहार के सुपौल और अररिया जिले के निवासी हैं। इनमें प्रिंस कुमार, राहुल कुमार, रोहित कुमार, प्रभु कुमार शाह, रोहन कुमार और अक्षय कुमार शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने जैसा मंगलसूत्र, चांदी साफ करने वाला पाउडर, हार्पिक की बोतल में रखा एसिड, लोहे के दो औजार, तीन मोटरसाइकिल और एक इलेक्ट्रॉनिक माप-तौल मशीन बरामद की है।

इस मामले में पीड़िता अनिता देवी के आवेदन पर नौडीहा बाजार थाना कांड संख्या 47/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अभियान में नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार सहित पुलिस टीम के कई अधिकारी शामिल रहे।

संवाददाता : सत्यम शुक्ला, पलामू

  • Related Posts

    बेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम, एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां; नम आंखों से जलीं दो चिताएं

    सहरसा/सिमरी बख्तियारपुर। सलखुआ प्रखंड के चिड़ैया थाना क्षेत्र की चानन पंचायत स्थित सहुरिया, हनुमान टोला में रविवार को एक हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया। राशन कार्ड…

    सुल्तानगंज में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी वारदात की कथित साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *