केतुंगा धाम में दिव्य महाआरती और सामूहिक जलाभिषेक के साथ श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय माहौल में गूंजा ‘हर-हर महादेव’

भगवान शिव की तपोभूमि के रूप में प्रसिद्ध केतुंगा धाम में गुरुवार को श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ दिव्य महाआरती, सामूहिक जलाभिषेक और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। श्रावण मास के प्रथम दिन आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरा मंदिर परिसर “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया।

मंदिर के मुख्य पुजारी प्रदीप दास गोस्वामी के सानिध्य में विशेष पूजा-अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर केतुंगा धाम न्यास समिति एवं मानव धर्म रक्षक संघ के सदस्यों ने सामूहिक रूप से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

Sponsored Advertisement

सुबह करीब सात बजे मंदिर परिसर से श्रद्धालुओं का जत्था अनुशासित पंक्तियों में “बोल बम”, “हर-हर महादेव” और “बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है” जैसे जयघोष लगाते हुए देव नदी एवं मलगो संगम के लिए रवाना हुआ। संगम स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजन संपन्न कराया गया। इसके बाद श्रद्धालु पवित्र जल लेकर शंख, घंटा, झाल और मंजीरों की ध्वनि के साथ पुनः केतुंगा धाम पहुंचे।

मंदिर में सामूहिक दर्शन, जलाभिषेक एवं भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के दौरान भक्तों की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और दिनभर भगवान शिव के दर्शन व जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।

कार्यक्रम में केतुंगा धाम न्यास समिति के अध्यक्ष शुकरा केरकेटा, महासचिव ओम प्रकाश साहू, सचिव दिलीप पांडा, कोषाध्यक्ष अजीत साहू, संरक्षक राधेश्याम सोनी तथा मानव धर्म रक्षक संघ के सहसचिव संकेत, उपाध्यक्ष रामचंद्र साहू, विनोद नाग, श्याम शिखर सोनी, अरविंद साहू, उमेश कुमार साहू सहित समिति एवं संघ के कई सदस्य मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संवाददाता : बिरेन्द्र तिवारी, सिमडेगा

  • Related Posts

    गोपालगंज में कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर FIR, पुलिस ने शुरू की जांच

    गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवनवा गांव से संबंधित एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई…

    छात्रा से मोबाइल नंबर मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक की पिटाई; 24 घंटे में जांच के आदेश

    गोपालगंज: बिहार में शिक्षा विभाग की सख्ती और निर्देशों के बावजूद विद्यालयों में विवाद के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *