बिहार के सहरसा में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले जिला प्रधान महासचिव सी.एम. झा बोआ की अध्यक्षता में पाठशाला किरण, डी.बी. रोड सहरसा में मौर्य वंशीय शासक चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सह पूर्व महिषी विधानसभा प्रत्याशी शिवेन्द्र कुमार जीशू ने सम्राट अशोक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारत का महानायक और पथ प्रदर्शक बताया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक ने 84 हजार बौद्ध स्तूपों का निर्माण कर विश्व में ख्याति प्राप्त की थी। उन्होंने आम जनता की सुविधा के लिए सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था और छायादार वृक्षों का रोपण भी कराया। अशोक के 13वें शिलालेख में कलिंग युद्ध के पश्चात हुए उनके हृदय परिवर्तन की चर्चा प्रमुख रूप से की गई है।

शिवेन्द्र कुमार जीशू ने कहा कि सम्राट अशोक एक कुशल और बुद्धिमान शासक थे, और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के हर कार्यकर्ता को उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में चल रहे अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया।

समारोह की शुरुआत सम्राट अशोक के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस मौके पर प्रदेश महासचिव चंदन बागची, गोपाल तिवारी, चंद्रमोहन सिंह, संजय सिंह फौजी, संगीता पोद्दार, आरती कुमारी, मजहरुद्दीन खान बबलू, पवन कुमार सिंह, राम प्रवेश शर्मा, संजय पासवान, बबीता देवी, किरण देवी, अरहुलिया देवी और संगीता देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

By Indradev Kumar

Patrakar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *