मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को घोषणा की है कि रोहतास जिले में इंद्रपुरी जलाशय के पास पर्यटन हाट का निर्माण किया जायेगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

साथ ही संझौली प्रखंड में वाजिदपुर में कॉव नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा। इससे वाजितपुर, चरपुखा, छलकार एवं चवरिया गांव के लोगों को सुविधा होगी। अनुमंडल मुख्यालय से इन जगहों की दूरी लगभग 71 किमी कम हो जाएगी। वर्तमान में इनको प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए नाव का उपयोग करना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को प्रगति यात्रा के दौरान रोहतास जिले को 1378 करोड़ 45 लाख की 1220 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विकास योजनाओं का जायजा लिया। स्थानीय लोगों से बात कर उनकी राय भी सुनी। वहीं, कई अन्य घोषणाएं भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *