जामताड़ा में वज्रपात का कहर: दो दुधारू गायों की मौत, किसान को 80 हजार रुपये की क्षति

जामताड़ा जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र स्थित मोहनाबांक गांव में मंगलवार की सुबह वज्रपात की एक दर्दनाक घटना में दो दुधारू गायों की मौत हो गई। इस हादसे में पशुपालक किसान को लगभग 80 हजार रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को प्राकृतिक आपदा राहत मद के तहत शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, मोहनाबांक गांव निवासी रांजीव कुमार यादव ने मंगलवार सुबह करीब नौ बजे अपनी दोनों दुधारू गायों को घर के सामने स्थित बांस के झुरमुट के पास बांध रखा था। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली कड़की और वज्रपात सीधे उस स्थान पर हुआ, जहां दोनों गायें बंधी थीं। बिजली गिरने से दोनों दुधारू गायों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों पशु दम तोड़ चुके थे। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि रांजीव कुमार यादव का परिवार मुख्य रूप से पशुपालन पर निर्भर है और दूध बेचकर ही परिवार की आजीविका चलती थी।

 

पीड़ित किसान रांजीव कुमार यादव ने बताया कि दोनों गायें परिवार की आय का प्रमुख साधन थीं। एक साथ दोनों दुधारू गायों की मौत से परिवार गहरे आर्थिक संकट में आ गया है। उन्होंने बताया कि दोनों पशुओं की अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये थी। अब परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

 

घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर प्राकृतिक आपदा राहत योजना के तहत पीड़ित किसान को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उसे आर्थिक राहत मिल सके।

 

इधर, मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से भी लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम, तेज बारिश और वज्रपात के दौरान पशुओं को खुले स्थान, पेड़ों या बांस के झुरमुट के नीचे न बांधें। उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखें और स्वयं भी खुले क्षेत्रों से दूर रहें, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

 

संवाददाता: संतोष कुमार

  • Related Posts

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को नई ताकत, UN की घोषणा का चेतना विकास ने किया स्वागत

    बाल विवाह के उन्मूलन की दिशा में भारत से उठी आवाज को अब वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 27 नवंबर को बाल, प्रारंभिक एवं जबरन…

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक, कांग्रेस प्रभारी का रांची कार्यक्रम स्थगित; जामताड़ा में JMM का धरना भी टला

    जामताड़ा। झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन से राज्यभर में शोक की लहर है। उनके निधन के बाद कांग्रेस और झारखंड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *