तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो की चपेट में आने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत, चालक फरार


भागलपुर: कजरैली थाना क्षेत्र के कुमरत मोड़ के पास सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है। मृतक की पहचान बिसु कुमार (7 वर्ष) के रूप में हुई है, जो निरंजन कुमार का पुत्र था। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 3 बजे कुमरत मोड़ के पास एक सीएनजी ऑटो तेज रफ्तार से गुजर रही थी। इसी दौरान सड़क पार कर रहे बिसु कुमार को ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर चार से पांच बार पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

Sponsored Advertisement


स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल बच्चे को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर थी। इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कजरैली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।


पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त सीएनजी ऑटो को भी जब्त कर थाना लाया गया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।


घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मृतक के परिजन रोशन कुमार ने बताया कि बच्चा घर के पास ही था और सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार ऑटो की चपेट में आ गया। उन्होंने कहा कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि कुमरत मोड़ के पास अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यहां वाहनों की तेज रफ्तार और यातायात सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण लोगों को हमेशा खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस स्थान पर स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक और अन्य सुरक्षा उपाय जल्द लागू करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

  • Related Posts

    भागलपुर में डबल मर्डर से सनसनी, बदमाशों ने पति-पत्नी की गोली मारकर की हत्या, वारदात के पीछे की वजह अब तक अस्पष्ट

    भागलपुर/नवगछिया। बिहार के भागलपुर जिले में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। दोहरे हत्याकांड की यह घटना पुलिस जिला नवगछिया के…

    जिस अस्पताल में करता था ड्यूटी, वहीं स्वास्थ्यकर्मी की संदिग्ध मौत, सीसीटीवी फुटेज पर परिजनों ने उठाए सवाल

    सासाराम। रोहतास जिले के सासाराम स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार को एक स्वास्थ्यकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान बड्डी थाना क्षेत्र के सिकुहीं गांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *