पलामू में भीषण आग का तांडव, झोपड़ी से उठी चिंगारी ने ट्रक को किया खाक


पलामू जिले के डालटनगंज रेलवे स्टेशन स्थित गुड्स यार्ड के पास सोमवार शाम अचानक लगी आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग पहले एक बंद पड़ी झोपड़ी में लगी और देखते ही देखते पास खड़े एक ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।

जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक के समीप स्थित एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास में खड़ा ट्रक भी इसकी चपेट में आ गया और देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगा। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना शहर थाना और अग्निशमन विभाग को दी।

बताया जा रहा है कि जला हुआ ट्रक बेलवाटिका निवासी सूरज कुमार और रेडमा निवासी संटू कुमार की साझेदारी का था। ट्रक पिछले करीब डेढ़ महीने से खराब हालत में स्टेशन परिसर में खड़ा था और उसे कबाड़ में बेचने की तैयारी चल रही थी।

वहीं जिस झोपड़ी में आग लगी, वह चैनपुर के कंकारी गांव निवासी अनिता कंवर की बताई जा रही है। अनिता कंवर के अनुसार झोपड़ी पिछले एक वर्ष से बंद थी। इससे पहले वहां एक छोटा होटल संचालित किया जाता था। आग लगने से झोपड़ी में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया।

सूचना मिलने पर सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार ट्रक के जलने से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।संवाददाता : सत्यम शुक्ला, पलामू

  • Related Posts

    बेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम, एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां; नम आंखों से जलीं दो चिताएं

    सहरसा/सिमरी बख्तियारपुर। सलखुआ प्रखंड के चिड़ैया थाना क्षेत्र की चानन पंचायत स्थित सहुरिया, हनुमान टोला में रविवार को एक हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया। राशन कार्ड…

    सुल्तानगंज में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी वारदात की कथित साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *