इंडी गठबंधन में खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे राजद कार्यकर्ता, अकेले चुनाव लड़ने पर भी हो विचार : रंजन कुमार



बोकारो में आयोजित युवा राष्ट्रीय जनता दल के जिला स्तरीय युवा संवाद चौपाल कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार ने इंडी गठबंधन सरकार में पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

मीडिया से बातचीत करते हुए रंजन कुमार ने कहा कि गठबंधन सरकार में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता कहीं न कहीं खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब लगातार कार्यकर्ता अपनी नाराजगी और समस्याओं को सामने रख रहे हैं तो उनकी बातों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना कारण कोई असंतोष पैदा नहीं होता और कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान किया जाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि झारखंड की राजनीति में राष्ट्रीय जनता दल की मजबूत पकड़ है और पार्टी को नजरअंदाज करना किसी भी राजनीतिक दल के लिए आसान नहीं है। भवनाथपुर से लेकर महागामा, गोड्डा, रांची, धनबाद, बोकारो और गिरिडीह तक राजद की मजबूत संगठनात्मक उपस्थिति है। कई विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी निर्णायक भूमिका निभाने की क्षमता रखती है।

रंजन कुमार ने कहा कि युवा राजद कार्यकर्ताओं और नेताओं की भावनाओं तथा शिकायतों को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए जमीनी स्तर पर लगातार संवाद अभियान चलाया जाएगा ताकि कार्यकर्ताओं की समस्याओं को समझा जा सके।

प्रदेश युवा राजद अध्यक्ष ने यह भी संकेत दिया कि पार्टी को भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि परिस्थितियां अनुकूल नहीं रहती हैं तो राजद को अकेले चुनाव लड़ने के विकल्प पर भी मंथन करना चाहिए। हालांकि अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व ही करेगा।

उन्होंने युवाओं से राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाने, सामाजिक मुद्दों पर जागरूक रहने और संगठन को मजबूत करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।संवाददाता : चंदन सिंह, बोकारो

Related Posts

“पुलिस की गुंडागर्दी पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती पुलिस’; तत्काल FIR और CID जांच के आदेश”

“पुलिस की गुंडागर्दी पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती पुलिस’; तत्काल FIR और CID जांच के आदेश”

पटना में STF का बड़ा एक्शन: कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

पटना में STF का बड़ा एक्शन: कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *