SIR अभियान को लेकर कांग्रेस अलर्ट, समीक्षा बैठक में बोले प्रभारी—’एक भी सही मतदाता का नाम नहीं कटने देंगे’

झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान को लेकर कांग्रेस पार्टी ने धनबाद में समीक्षा बैठक आयोजित कर संगठन को सक्रिय रहने का संदेश दिया। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं झारखंड प्रभारी भूपेंद्र मरावी तथा झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी शकील अहमद खान ने बूथ स्तर पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की और पार्टी कार्यकर्ताओं को मतदाताओं की हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया।

 

बैठक में कांग्रेस द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (BLA) बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान BLA ने SIR अभियान के दौरान सामने आ रही जमीनी समस्याओं, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, सत्यापन और अन्य तकनीकी दिक्कतों से पार्टी नेतृत्व को अवगत कराया। कार्यकर्ताओं ने कई क्षेत्रों में मतदाताओं को हो रही परेशानियों की जानकारी भी साझा की, जिस पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

झारखंड प्रभारी भूपेंद्र मरावी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर अपने BLA की नियुक्ति की है ताकि पात्र मतदाताओं को SIR फॉर्म भरने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी योग्य मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “एक भी सही मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं कटने दिया जाएगा।”

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर लोगों को SIR अभियान की जानकारी दें, फॉर्म भरने में सहयोग करें और यदि किसी पात्र मतदाता का नाम हटाने या किसी प्रकार की अनियमितता की शिकायत मिले तो उसे तत्काल पार्टी और संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाएं।

 

बैठक में झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी शकील अहमद खान ने भी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और SIR अभियान के दौरान सतर्क रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता सूची की शुद्धता बेहद महत्वपूर्ण है और कांग्रेस इस पूरे अभियान पर लगातार नजर बनाए हुए है।

 

बैठक के अंत में पार्टी नेताओं ने सभी BLA को सक्रियता से काम करने तथा प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सुरक्षित रखने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

 

संवाददाता: धनबाद ब्यूरो

Related Posts

विश्रामपुर में किसान सभा का हल्ला बोल, अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन; भ्रष्टाचार और लापरवाही का लगाया आरोप

विश्रामपुर में किसान सभा का हल्ला बोल, अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन; भ्रष्टाचार और लापरवाही का लगाया आरोप

धनबाद पुलिस का दावा—अपराध में 30% कमी, लंबित मामले पहली बार 1800 से नीचे; फरार अपराधियों पर चलेगा विशेष अभियान

धनबाद पुलिस का दावा—अपराध में 30% कमी, लंबित मामले पहली बार 1800 से नीचे; फरार अपराधियों पर चलेगा विशेष अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *