डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, विधायक राज सिन्हा ने बताया राष्ट्र निर्माण का प्रेरणास्रोत

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। इस अवसर पर धनबाद के सिटी सेंटर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में धनबाद विधायक राज सिन्हा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Sponsored Advertisement

लगातार हो रही बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण, देश की एकता और अखंडता के लिए किए गए योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।

 

इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पूरा जीवन राष्ट्रहित और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके विचार आज भी करोड़ों देशवासियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके बताए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण के कार्य को आगे बढ़ा रही है।

 

राज सिन्हा ने अपने संबोधन में सिंदरी उर्वरक कारखाने की स्थापना में डॉ. मुखर्जी के महत्वपूर्ण योगदान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

 

कार्यक्रम के अंत में भाजपा नेताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श, विचार और राष्ट्रवादी सोच आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

 

  • Related Posts

    जामताड़ा: भारतीय जनता मजदूर मंच ने नाला प्रखंड कमेटी का किया विस्तार, ब्रजकिशोर सिंह बने जिला उपाध्यक्ष

    जामताड़ा। भारतीय जनता मजदूर मंच के बैनर तले शनिवार को नाला प्रखंड कमेटी के विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और मजदूरों के…

    जामताड़ा में दुर्गा पूजा-दीपावली को लेकर पुलिस-व्यापारी समन्वय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति

    जामताड़ा। आगामी दुर्गा पूजा और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जामताड़ा टाउन थाना परिसर में पुलिस और व्यापारियों की महत्वपूर्ण समन्वय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *