धनबाद पहुंचे आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, संगठित अपराध पर सख्ती के निर्देश; बोले– अपराधियों का नेटवर्क होगा ध्वस्त

बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा सोमवार को धनबाद पहुंचे। समाहरणालय में उन्होंने जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक से पहले धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

 

Sponsored Advertisement

समीक्षा बैठक में एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी सहित जिले के कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान आईजी ने जिले में संगठित अपराध, लंबित मामलों की जांच, अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई तथा सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाए और अपराधियों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में ठोस कार्रवाई की जाए।

 

आईजी ने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने और क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

 

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में आईजी से फरार अपराधी प्रिंस खान द्वारा सांसद ढुल्लू महतो और निरसा विधायक अरूप चटर्जी को कथित धमकी दिए जाने के संबंध में सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि प्रिंस खान के खिलाफ पहले से ही कानूनी कार्रवाई चल रही है और पुलिस उसके विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अपराधी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा और जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    जामताड़ा: भारतीय जनता मजदूर मंच ने नाला प्रखंड कमेटी का किया विस्तार, ब्रजकिशोर सिंह बने जिला उपाध्यक्ष

    जामताड़ा। भारतीय जनता मजदूर मंच के बैनर तले शनिवार को नाला प्रखंड कमेटी के विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और मजदूरों के…

    जामताड़ा में दुर्गा पूजा-दीपावली को लेकर पुलिस-व्यापारी समन्वय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति

    जामताड़ा। आगामी दुर्गा पूजा और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जामताड़ा टाउन थाना परिसर में पुलिस और व्यापारियों की महत्वपूर्ण समन्वय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *