धनबाद में 8 लेन सड़क पर भीषण हादसा, रॉन्ग साइड से आ रही कार हाइवा से टकराई, चालक गंभीर घायल

धनबाद जिले के भूली ओपी क्षेत्र स्थित 8 लेन सड़क पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुई इस दुर्घटना में रॉन्ग साइड से आ रही एक कार की सामने से आ रहे हाइवा से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 

Sponsored Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक गलत दिशा से तेज गति में 8 लेन सड़क पर वाहन चला रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे हाइवा से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार की दाहिनी ओर के दोनों दरवाजे और छत भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे चालक वाहन के अंदर ही फंस गया।

 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और गंभीर रूप से घायल चालक को कार से बाहर निकालकर इलाज के लिए असर्फी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक घायल चालक की पहचान नहीं हो सकी थी।

 

घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना की गश्ती टीम और बाद में भूली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और हाइवा को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

 

प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण कार का रॉन्ग साइड से आना माना जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और रॉन्ग साइड वाहन चलाने से बचने की अपील की है।

 

  • Related Posts

    जामताड़ा: भारतीय जनता मजदूर मंच ने नाला प्रखंड कमेटी का किया विस्तार, ब्रजकिशोर सिंह बने जिला उपाध्यक्ष

    जामताड़ा। भारतीय जनता मजदूर मंच के बैनर तले शनिवार को नाला प्रखंड कमेटी के विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और मजदूरों के…

    जामताड़ा में दुर्गा पूजा-दीपावली को लेकर पुलिस-व्यापारी समन्वय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति

    जामताड़ा। आगामी दुर्गा पूजा और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जामताड़ा टाउन थाना परिसर में पुलिस और व्यापारियों की महत्वपूर्ण समन्वय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *