गैंगस्टर प्रिंस खान से सांसद ढुल्लु महतो को धमकी का दावा, ऑडियो क्लिप जारी कर कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

धनबाद के सांसद ढुल्लु महतो ने दावा किया है कि उन्हें गैंगस्टर प्रिंस खान की ओर से कई बार धमकी मिल चुकी है। शनिवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कथित धमकी से जुड़ा एक ऑडियो क्लिप भी सार्वजनिक किया। सांसद ने कहा कि हाल ही में दिल्ली जाने के दौरान 1 जुलाई को उन्हें धमकी मिली थी, जबकि शुक्रवार शाम एक विदेशी नंबर से भी कॉल आया। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को पहले ही दे दी गई है।

 

प्रेस वार्ता में सांसद ने झारखंड की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का सहज अनुमान लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करना राज्य सरकार और जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है। सांसद ने बताया कि इससे पहले भी वह केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर धनबाद को अपराधमुक्त बनाने और संगठित अपराध पर प्रभावी कार्रवाई की मांग कर चुके हैं।

 

ढुल्लु महतो ने अपराधियों और माफिया के खिलाफ कड़े कानून बनाने की वकालत करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सख्त दंड का प्रावधान होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि भविष्य में झारखंड में भाजपा की सरकार बनती है तो अपराध नियंत्रण के लिए और कठोर कानून बनाने का प्रयास किया जाएगा।

 

इस दौरान सांसद ने बिना किसी का नाम लिए अपने राजनीतिक विरोधियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके नाम का उपयोग कर राजनीति कर रहे हैं, जबकि उनका उद्देश्य केवल धनबाद का विकास है। एयरपोर्ट, फ्लाईओवर और अन्य विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि विकास कार्यों पर राजनीति करने के बजाय सभी को जिले के हित में सकारात्मक सहयोग करना चाहिए।

 

संवाददाता : नितीश कुमार, धनबाद

Related Posts

6 दिनों से अंधेरे में डूबा तिलाबनी का जबड़ा टोला, ट्रांसफॉर्मर खराब होने से बिजली ठप; ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

6 दिनों से अंधेरे में डूबा तिलाबनी का जबड़ा टोला, ट्रांसफॉर्मर खराब होने से बिजली ठप; ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

सहरसा सलखुआ में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर फरार

सहरसा सलखुआ में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *