अक्सर ठंड बढ़ने के साथ ही चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं लेकिन इस भीषण गर्मी में भी शातिर चोरों की चांदी कट रही है। गर्मी के कारण लोग घर के छतों पर सोने चले जाते हैं जिसका फायदा चोर उठा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जमुई से सामने आया है, जहां रात के अंधेरे में घर में घुसे चोरों ने गहने और कैश समेत करीब 8 लाख की संपत्ति चुरा ली लेकिन इस बात की भनकर घर की छत पर सो रहे परिवार के लोगों को नहीं लगी। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैथवारा गांव की है।
बताया जा रहा है कि कैथवारा गांव निवासी मनोज सिंह भीषण गर्मी के कारण शुक्रवार की रात घर की छत पर सोने के लिए चले गए थे। घर में परिवार को कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था, जिसका फायदा शातिर चोरों ने उठा लिया। देर रात चोर घर में घुसे और घर में रखे सोने चांदी के गहनों के साथ साथ एक लाख 10 हजार रुपए कैश चुरा लिया। चोरों ने करीब 8 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोर उत्पात मचाते रहे लेकिन घर के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
शनिवार की सुबह जब घर के सदस्यों की नींद खुली और वे छत से नीचे उतरे तो घर का सारा सामान बिखरा पाया। इसके बाद परिवार के लोगों के पैरों तले से जमीन खीसक गई। पीड़ित परिवार द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। बता दें कि सिकंदरा थाना क्षेत्र में बढ़ती अपराध की घटनाओं से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260