सहरसा में सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा, 6 गिरफ्तार; 10 मोबाइल, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और ब्लैंक चेक बरामद

सहरसा बिहार पुलिस दूर संचार संवर्ग की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को अवैध तरीके से पास कराने वाले एक संगठित गिरोह का सहरसा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित अभ्यर्थियों से 6 से 7 लाख रुपये लेकर परीक्षा में पास कराने का झांसा देते थे। इनके कब्जे से 10 मोबाइल फोन, मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, विभिन्न अभ्यर्थियों के हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक, एडमिट कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित बिहार पुलिस दूर संचार संवर्ग की लिखित परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़े की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम को पटना पुलिस से भी महत्वपूर्ण इनपुट प्राप्त हुआ। इसके आधार पर बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के हृदयपुर हॉल्ट के समीप छापेमारी की गई, जहां से गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान चंदन कुमार (बनमा इटहरी, सहरसा), चंदन कुमार (सदर, सहरसा), विवेक कुमार (बनगांव, सहरसा), कुन्दन कमल उर्फ श्याम (सलखुआ, सहरसा), प्रमोद प्रजापति (चौक बाजार, गया) तथा राहुल कुमार (कोतवाली, गया) के रूप में हुई है।

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह परीक्षा में सफलता दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूलता था। इसके लिए अभ्यर्थियों के मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र और हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक अपने पास रखता था तथा विभिन्न माध्यमों से परीक्षा के उत्तर उपलब्ध कराने की कोशिश करता था।

 

इस मामले में सदर थाना कांड संख्या 737/26, दिनांक 28 जून 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस)-2023 की विभिन्न धाराओं एवं बिहार लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम-2024 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है तथा गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

संवाददाता: इन्द्रदेव जी, सहरसा

  • Related Posts

    प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, भरत तिवारी के परिवार को नौकरी देने की घोषणा बांकीपुर की हार का असर

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने भरत भूषण तिवारी के परिवार को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता देने के…

    फिल्म ‘पा’ वाली बीमारी से जूझ रहे मिचील वांडेवीर्ट का 28 साल की उम्र में निधन, 12 साल की उम्र की भविष्यवाणी को गलत साबित कर दुनिया को कहा अलविदा

    साल 2009 में आई अमिताभ बच्चन की चर्चित फिल्म ‘पा’ में जिस दुर्लभ बीमारी प्रोजेरिया को पर्दे पर दिखाया गया था, उसी बीमारी से जूझ रहे बेल्जियम के लोकप्रिय कंटेंट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *