सहरसा केंद्रीय विद्यालय की छात्रा से मारपीट का आरोप, पिता ने सदर थाने में दी शिकायत; प्राचार्या पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप

सहरसा: शहर के रमेश झा रोड स्थित वार्ड संख्या-19 निवासी राजीव कुमार झा ने अपनी पुत्री के साथ विद्यालय परिसर में कथित मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सदर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, सहरसा में पढ़ने वाली उनकी पुत्री शाक्षी के साथ विद्यालय की कुछ छात्राओं ने मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई।

 

Sponsored Advertisement

आवेदन के अनुसार, शाक्षी कक्षा 10 की छात्रा है। परीक्षा के दौरान उत्तर लिखने को लेकर कुछ छात्राओं के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद विद्यालय परिसर में प्रांची कुमारी, आस्था सहित पांच-छह छात्राओं ने कथित रूप से शाक्षी के साथ मारपीट की। इस घटना में उसके हाथ, पीठ और पैर में चोटें आने का दावा किया गया है।

 

पीड़ित छात्रा के पिता का आरोप है कि घटना की जानकारी विद्यालय की प्राचार्या मोनिका पांडे को दी गई, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राचार्या ने उल्टा उन्हें विद्यालय से टीसी लेकर बच्ची का नाम कटवाने की सलाह दी। उनका यह भी कहना है कि उनकी पुत्री को पहले से भी लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

 

राजीव कुमार झा ने बताया कि घटना के बाद उनकी पुत्री मानसिक तनाव में है, जिसका असर उसकी पढ़ाई और परीक्षा पर भी पड़ा है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी छात्राओं एवं यदि किसी स्तर पर लापरवाही हुई है तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

फिलहाल इस मामले में विद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, सदर थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

  • Related Posts

    नेपाल से आई बाढ़ के बाद गंडक बराज पहुंचे जेडीयू सांसद सुनील कुमार, जलस्तर का लिया जायजा

    नेपाल से आई बाढ़ के बाद गंडक बराज पहुंचे जेडीयू सांसद सुनील कुमार, जलस्तर का लिया जायजा

    बगहा में गंडक की बाढ़ से दियारा इलाका जलमग्न, बांधों पर शरण लेने को मजबूर सैकड़ों परिवार

    बगहा में गंडक की बाढ़ से दियारा इलाका जलमग्न, बांधों पर शरण लेने को मजबूर सैकड़ों परिवार

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *