सहरसा की सीमाओं पर पुलिस की सख्ती, पांच सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी; नशा कारोबार पर रहेगा विशेष फोकस

सहरसा: जिले की सीमाओं को और अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से सहरसा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का निर्णय लिया है। पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि जिले के पांच सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी बढ़ाई जाएगी। इन इलाकों में नियमित गश्ती, चेकिंग और मॉनिटरिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा ताकि अपराध और अवैध गतिविधियों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

 

Sponsored Advertisement

एसपी ने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन में जिले में नशा मुक्ति अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह अभियान पूरी गंभीरता के साथ जारी रहेगा।

 

उन्होंने कहा कि सहरसा की सीमाएं मधेपुरा, सुपौल, दरभंगा, मधुबनी और खगड़िया जिलों से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक है। पुलिस की टीम इन क्षेत्रों में लगातार गश्त करेगी और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगी, ताकि अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

 

पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी को नशा कारोबार, अवैध गतिविधियों या किसी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी मिले तो इसकी सूचना पुलिस को गुप्त रूप से व्हाट्सएप के माध्यम से दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

 

एसपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य सिर्फ अपराधियों पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास भी मजबूत करना है। सीमावर्ती इलाकों में लगातार पुलिस की मौजूदगी और प्रभावी मॉनिटरिंग से जिले में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।

 

संवाददाता : इन्द्रदेव जी, सहरसा

  • Related Posts

    नेपाल से आई बाढ़ के बाद गंडक बराज पहुंचे जेडीयू सांसद सुनील कुमार, जलस्तर का लिया जायजा

    नेपाल से आई बाढ़ के बाद गंडक बराज पहुंचे जेडीयू सांसद सुनील कुमार, जलस्तर का लिया जायजा

    बगहा में गंडक की बाढ़ से दियारा इलाका जलमग्न, बांधों पर शरण लेने को मजबूर सैकड़ों परिवार

    बगहा में गंडक की बाढ़ से दियारा इलाका जलमग्न, बांधों पर शरण लेने को मजबूर सैकड़ों परिवार

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *