जहानाबाद में दर्दनाक हादसा: ड्यूटी के दौरान सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली, STF जवान धीरज कुमार की मौत

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद जिले में ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक हादसे में एसटीएफ के जवान धीरज कुमार की गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक और हड़कंप का माहौल है। हादसा घोसी थाना क्षेत्र के चीरी गांव में उस समय हुआ, जब पुलिस टीम कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए गश्त कर रही थी।

मृतक जवान की पहचान 30 वर्षीय धीरज कुमार के रूप में हुई है। वे नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के रहने वाले थे और एसटीएफ में तैनात थे। जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान उनकी कमर में रखे सर्विस रिवॉल्वर से अचानक गोली चल गई, जो उन्हें जा लगी। साथी जवान उन्हें तुरंत जहानाबाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Sponsored Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही घोसी एसडीपीओ-2 कृति कमल मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि मुहर्रम पर्व को देखते हुए घोसी-हुलासगंज क्षेत्र में पुलिस की विशेष गश्त चल रही थी। इसी दौरान यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। प्रारंभिक जांच में इसे दुर्घटनावश हुई फायरिंग माना जा रहा है, हालांकि पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में धीरज कुमार को राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

युवा जवान की असामयिक मौत से परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस विभाग ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने और शोक संतप्त परिवार को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है।

  • Related Posts

    दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने तख्त पटना साहिब में टेका माथा, गुरु घर में की सेवा

    दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने तख्त पटना साहिब में टेका माथा, गुरु घर में की सेवा

    गोपालगंज में ADG का बड़ा बयान, बोले- पुलिस किसी नागरिक को अनावश्यक रूप से हाजत में नहीं रख सकती

    गोपालगंज में ADG का बड़ा बयान, बोले- पुलिस किसी नागरिक को अनावश्यक रूप से हाजत में नहीं रख सकती

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *