पटना। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि महागठबंधन बना ही भाजपा के खिलाफ है।
जब महागठबंधन की सरकार बनी थी, उस वक्त यह तय हो गया था कि महागठबंधन पर लालू प्रसाद ही बात कहेंगे।
लेकिन अगर कोई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ कोई टिप्पणी करता है, तो वह भाजपा के एजेंडे पर चल रहा है।
एक तरह से वह भाजपा की नीतियों का ही समर्थन करता है। लालू प्रसाद बीमार है, लेकिन उस अवस्था में भी उनको इस बात की जानकारी दी जा चुकी है।
लालूजी भी इस पर गंभीरता से नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के खिलाफ टिप्पणी करने का किसी को भी अधिकार नहीं है। कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने से भाजपा डरी हुई है।
