भागलपुर,बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की। वही उन्होंने भागलपुर के जेडीयू सांसद अजय मंडल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उनका कहना था कि उन्हें पता चला है कि सांसद के द्वारा घोघा में ट्रकों से वसूली करवाने के धंधे में सांसद की भूमिका अहम है, और इसकी चर्चा आम लोगों के द्वारा भी की जा रही है।
जिसको लेकर उन्होंने सरकार से मांग की है कि सांसद के वसूली करवाए जाने की जांच सरकार कराएं और ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाए।
