राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब किसी भी दुकान से ले सकेंगे गेहूं-चावल, ATM जैसी होगी सुविधा

देश के करोड़ों राशन कार्ड धारकों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत भरी घोषणा की है। वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) योजना के तहत राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी बनाया जा रहा है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद लाभार्थियों को अपना पूरा राशन एक ही दुकान से लेने की बाध्यता नहीं रहेगी। अब वे अपनी सुविधा के अनुसार अलग-अलग दुकानों से खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे।

 

Sponsored Advertisement

केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने बताया कि नई प्रणाली के तहत राशन कार्ड धारक देश की किसी भी उचित मूल्य की दुकान से अपने हिस्से का गेहूं, चावल या अन्य खाद्यान्न उठा सकेंगे। उदाहरण के तौर पर, कोई व्यक्ति एक दुकान से गेहूं और दूसरी दुकान से चावल ले सकता है। इससे राशन वितरण में लचीलापन बढ़ेगा और लाभार्थियों को सुविधा मिलेगी।

 

सरकार ने इस व्यवस्था की तुलना बैंक के एटीएम सिस्टम से की है। जिस प्रकार कोई भी व्यक्ति किसी भी एटीएम से पैसे निकाल सकता है, उसी तरह अब राशन कार्ड धारक भी देश के किसी भी कोने में स्थित सरकारी राशन दुकान से अपने हिस्से का अनाज प्राप्त कर सकेंगे। इससे लंबी कतारों, मशीन में अंगूठा न लगने और स्टॉक खत्म होने जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।

 

इस योजना का सबसे अधिक लाभ प्रवासी मजदूरों और दिहाड़ी कामगारों को मिलेगा। अब उन्हें अपने गृह राज्य या गांव की राशन दुकान पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वे जहां काम कर रहे हैं, वहीं आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए राशन प्राप्त कर सकेंगे।

 

पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को तकनीकी रूप से मजबूत बना रही है। राशन दुकानों की इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीनों को ई-पॉस मशीनों से जोड़ा जा रहा है, जिससे घटतौली की संभावना समाप्त होगी। वहीं, ‘मेरा राशन 2.0’ ऐप के माध्यम से लाभार्थी अपने राशन कोटे, नजदीकी दुकान और आधार लिंकिंग की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए राशन कार्ड का आधार से लिंक होना अनिवार्य होगा।

Related Posts

नवगछिया में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई पति की हत्या

  पुलिस जिला नवगछिया के खरिक थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां खरिक थाना के सामने रहने वाले उमेश शर्मा की कथित तौर पर उनकी पत्नी…

लोकसभा में गूंजी कोशी की आवाज, सांसद दिनेश चंद्र यादव ने सहरसा-मधेपुरा में कैंसर अस्पताल की उठाई मांग

कोशी क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग एक बार फिर लोकसभा में गूंजी। मधेपुरा के सांसद दिनेश चंद्र यादव ने बुधवार को लोकसभा में नियम-377…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *