बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला, जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से वार; एक आरोपी गिरफ्तार

पटना/गोपालगंज: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई विजेंद्र नाथ तिवारी पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल विजेंद्र नाथ तिवारी का इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गोपालगंज जिले के बरौली और माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव में रविवार की शाम यह वारदात हुई। बताया जा रहा है कि घटना के पीछे पुराना जमीन विवाद और आपसी रंजिश कारण है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विजेंद्र नाथ तिवारी अपने घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे, तभी अचानक कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। धारदार हथियार और कुल्हाड़ी से किए गए हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

Sponsored Advertisement

शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। आनन-फानन में घायल को गोपालगंज सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा पाया गया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और कार्रवाई तेज कर दी है।

सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विजेंद्र नाथ तिवारी अपने घर के पास मिट्टी भरवा रहे थे, तभी आरोपी ने पीछे से कुल्हाड़ी और अन्य धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेश साह को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। फिलहाल घायल विजेंद्र नाथ तिवारी का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

  • Related Posts

    बारिश में बेकाबू हुआ गिट्टी लदा ट्रक, फोरलेन की रेलिंग से टकराया; इंजन हवा में लटका

    बारिश में बेकाबू हुआ गिट्टी लदा ट्रक, फोरलेन की रेलिंग से टकराया; इंजन हवा में लटका

    बांका में लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, 6 अज्ञात के खिलाफ FIR; मंदार पर्वत का बताया जा रहा वीडियो

    बांका में लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, 6 अज्ञात के खिलाफ FIR; मंदार पर्वत का बताया जा रहा वीडियो

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *