बोकारो में आजसू पार्टी का मशाल जुलूस, विस्थापितों-बेरोजगारों के मुद्दों पर गरजी आवाज; सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप

शनिवार शाम नया मोड़ स्थित बिरसा चौक से सिटी सेंटर तक आजसू पार्टी द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। जुलूस का नेतृत्व केंद्रीय महासचिव सह पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो और पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अजय सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

 

Sponsored Advertisement

मशाल जुलूस के माध्यम से पार्टी ने जिले के विस्थापितों, मजदूरों और बेरोजगार युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। साथ ही अवैध खनन, लोहा चोरी, कथित भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की गई। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने मशाल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर आक्रोश व्यक्त किया।

 

मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. लंबोदर महतो ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार बढ़ गया है, जिसके कारण आम जनता के कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी इन मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन कर रही है और आगे भी जनहित में संघर्ष जारी रहेगा।

 

वहीं पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अजय सिंह ने कहा कि बोकारो जैसे औद्योगिक जिले में बड़े-बड़े उद्योग स्थापित होने के बावजूद स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार के अवसर न मिलने के कारण युवाओं को मजबूरी में दूसरे राज्यों की ओर पलायन करना पड़ रहा है। उन्होंने विस्थापित परिवारों के लिए रोजगार और उनके अधिकार सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई।

 

जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग में “विस्थापितों को न्याय दो”, “बेरोजगारी खत्म करो” और “भ्रष्टाचार बंद करो” जैसे नारे गूंजते रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

 

संवाददाता: चंदन सिंह, बोकारो

  • Related Posts

    अजय नदी में बहते मिले युवक की पहचान हुई, पश्चिम बर्दवान का निकला; दो दिन से था लापता

    जामताड़ा।ग्रामीणों ने नदी से निकालकर बचाई जान, नाला पुलिस ने इलाज के बाद परिजनों को सौंपा नाला थाना क्षेत्र के पाथरघाटा गांव के समीप अजय नदी में बहते हुए मिले…

    दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

    जामताड़ा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *