अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सैंडिस कंपाउंड में उमड़ा जनसैलाब, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया योग; स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को भागलपुर के ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड मैदान में वशिष्ठ योग फाउंडेशन के तत्वावधान में भव्य नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। सुबह आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ एवं निरोग जीवन का संकल्प लिया। पूरे परिसर में योग के प्रति लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

 

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा रहे। उन्होंने उपस्थित लोगों के साथ योगाभ्यास किया और अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य विरासत है। नियमित योग करने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है तथा तनावमुक्त जीवन जी सकता है। उन्होंने सभी लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

 

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, उनके सुपुत्र अरिजीत शाश्वत चौबे, नगर विधायक रोहित पांडेय सहित कई गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने योग को स्वस्थ समाज की आधारशिला बताते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।

 

योग शिविर का संचालन वशिष्ठ योग फाउंडेशन के निदेशक एवं अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु धीरज वशिष्ठ ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा को संतुलित रखने की प्रभावी जीवनशैली है। नियमित योग से कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा तथा आत्मविश्वास का संचार होता है।

 

शिविर के दौरान महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। सभी ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रतिदिन योग करने तथा समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

  • Related Posts

    भागलपुर में VLCC का नया आउटलेट शुरू, मेयर वसुंधरा लाल ने किया उद्घाटन

    भागलपुर। शहर में सौंदर्य, त्वचा और बालों की देखभाल से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं का एक और विकल्प जुड़ गया है। सैंडिस कंपाउंड के पास पुलिस लेन रोड में VLCC का…

    पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर से पितृपक्षीय श्राद्ध शुरू, 10 अक्टूबर को होगा समापन

    सहरसा। भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर 26 सितंबर को अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर, रविवार से पितृपक्षीय पार्वण श्राद्ध का शुभारंभ होगा। वहीं, 10 अक्टूबर को आश्विन अमावस्या के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *