धनबाद पुलिस का वार्षिक लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 30 जून तक 2586 पुलिसकर्मियों की होगी फायरिंग परीक्षा

धनबाद: जिले के हिरक रोड स्थित फायरिंग रेंज में धनबाद पुलिस का वार्षिक लक्ष्यदक्षता (मार्क्समैनशिप) अभियान शुरू हो गया है। 18 जून से 30 जून तक चलने वाले इस अभियान में जिले के कुल 2586 पुलिस पदाधिकारी और जवान भाग लेंगे। अभियान का उद्देश्य पुलिस बल की निशानेबाजी, हथियार संचालन क्षमता और आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं सटीक कार्रवाई की दक्षता को परखना और मजबूत बनाना है।

 

Sponsored Advertisement

प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को विभिन्न प्रकार के हथियारों से निर्धारित मानकों के अनुसार फायरिंग का अभ्यास कराया जा रहा है। इसमें खड़े होकर, घुटने के बल तथा अन्य निर्धारित पोजीशन में लक्ष्य भेदन कराया जाएगा। अभ्यास के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि प्रशिक्षण पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।

 

शनिवार को उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब तथा डीएसपी (विधि-व्यवस्था) प्रकाश सोय ने फायरिंग रेंज पहुंचकर प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी अधिकारियों ने स्वयं भी हथियारों से फायरिंग कर अभ्यास में हिस्सा लिया और पुलिस अधिकारियों एवं जवानों का उत्साहवर्धन किया।

 

वरीय अधिकारियों ने बताया कि लक्ष्यदक्षता अभियान पुलिस प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण हिस्सा है। नियमित फायरिंग अभ्यास से पुलिसकर्मियों की हथियार संचालन क्षमता, आत्मविश्वास और कठिन परिस्थितियों में सटीक निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। इसका सीधा लाभ कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मिलता है।

 

अभियान के दौरान प्रत्येक पुलिस पदाधिकारी एवं जवान के प्रदर्शन का निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। जिन कर्मियों को अतिरिक्त अभ्यास की आवश्यकता होगी, उन्हें विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। पुलिस विभाग का मानना है कि इस तरह के नियमित प्रशिक्षण से बल की पेशेवर दक्षता बढ़ती है और किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने की क्षमता मजबूत होती है।

 

संवाददाता : नीतीश कुमार

Related Posts

धनबाद में फिर भू-धसान का कहर: आधा दर्जन घर जमींदोज, बाइट के दौरान ही ढहा महिला का मकान; बाल-बाल बचे लोग और मीडियाकर्मी

धनबाद जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच एक बार फिर भू-धसान की बड़ी घटना सामने आई है। मंगलवार की देर शाम कतरास थाना क्षेत्र के सेलेक्टेड गोविंदपुर में…

जामताड़ा में जेएलकेएम का महाधरना, 3 दिन में निर्णय नहीं तो विधानसभा घेराव की चेतावनी

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में मंगलवार को राज्यव्यापी महाधरना आयोजित किया। इसी कड़ी में जामताड़ा जिला समाहरणालय के समक्ष सैकड़ों छात्र-युवा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *