धनबाद की तीन बेटियों का राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए चयन, राज्य स्तर पर गोल्ड जीतकर बनाया मुकाम

धनबाद: कोयलांचल की तीन होनहार बेटियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। धनबाद बॉक्सिंग ट्रेनिंग सेंटर की तीन मुक्केबाजों का चयन 5वीं अंडर-15 सब-जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 23 से 29 जून 2026 तक पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित होगी, जहां देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

 

Sponsored Advertisement

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में खुशी कुमारी (49-52 किलोग्राम), मनुश्री कुमारी (55-58 किलोग्राम) और कीर्ति सिंह (58-61 किलोग्राम) शामिल हैं। इन तीनों खिलाड़ियों ने हाल ही में आयोजित 18वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का टिकट हासिल किया।

 

धनबाद बॉक्सिंग ट्रेनिंग सेंटर के एनआईएस क्वालिफाइड कोच अभिमन्यु कुमार ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तीनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन कर धनबाद और झारखंड का नाम रोशन करेंगी।

 

जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहारा ने भी तीनों खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद झारखंड के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत और कोच की समर्पित ट्रेनिंग को दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंजाब में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में धनबाद की ये बेटियां पदक जीतकर पूरे राज्य का गौरव बढ़ाएंगी।

 

धनबाद की इन तीन प्रतिभाशाली मुक्केबाजों के चयन से जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। खेल जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि यह उपलब्धि अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और भविष्य में धनबाद से और अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।

 

संवाददाता: नीतीश कुमार

  • Related Posts

    अजय नदी में बहते मिले युवक की पहचान हुई, पश्चिम बर्दवान का निकला; दो दिन से था लापता

    जामताड़ा।ग्रामीणों ने नदी से निकालकर बचाई जान, नाला पुलिस ने इलाज के बाद परिजनों को सौंपा नाला थाना क्षेत्र के पाथरघाटा गांव के समीप अजय नदी में बहते हुए मिले…

    दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

    जामताड़ा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *