PM-Kisan की 23वीं किस्त आज जारी करेंगे पीएम मोदी, 9.44 करोड़ किसानों के खाते में आएंगे 18,880 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसान लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से 18,880 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इस योजना की राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी जाएगी, जिससे छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता मिलेगी।

 

Sponsored Advertisement

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि पश्चिम बंगाल के 45.35 लाख से अधिक किसानों को करीब 907 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी। इसके साथ ही राज्य में PM-Kisan योजना के तहत कुल वितरण 15,055 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा। वहीं, वर्ष 2019 में योजना की शुरुआत से अब तक देशभर में किसानों को 4.46 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि दी जा चुकी है।

 

प्रधानमंत्री इस दौरान पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना (RWBCIS) की भी शुरुआत करेंगे। लगभग 12,200 करोड़ रुपये की इन योजनाओं के माध्यम से वर्ष 2026-27 में करीब 30 लाख हेक्टेयर क्षेत्र और 1.10 करोड़ किसानों को फसल बीमा का लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है।

 

इसके अलावा, डिजिटल कृषि मिशन के तहत एक आधुनिक एग्री-टेक प्लेटफॉर्म लॉन्च किया जाएगा, जो उर्वरक वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड, डीबीटी सेवाओं और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सरकारी खरीद जैसी सुविधाओं को एकीकृत करेगा।

 

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन की भी शुरुआत करेंगे। इसके तहत वर्ष 2026-27 में पश्चिम बंगाल में 346 प्राकृतिक खेती केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे 43,250 किसानों को प्रशिक्षण, जैव-आधारित सामग्री और बाजार से जोड़ने में मदद मिलेगी।

 

इसके साथ ही प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ भी होगा, जिसे पुरुलिया, दार्जिलिंग, अलीपुरदुआर और झारग्राम जिलों में लागू किया जाएगा। वहीं, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY-III) के तहत 213 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 49 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि विपणन को नई गति मिलेगी।

 

Related Posts

बांकीपुर की जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा प्लान

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज कर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में अपनी मजबूत मौजूदगी का एहसास करा दिया है। करीब 35 वर्षों…

दिल्ली में पप्पू यादव पर कथित हमले के विरोध में सहरसा समेत बिहारभर में कांग्रेस का प्रदर्शन, गृह मंत्री और दिल्ली सरकार का पुतला दहन

दिल्ली में सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर कथित हमले के प्रयास के विरोध में रविवार को बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *