भागलपुर के पीरपैंती के कहलगांव टोला में जमीन विवाद के चलते जमकर फायरिंग की गई। इस फायरिंग में दो युवक और दो महिलाओं के जख्मी होने की बात सामने आ रही है। देर रात तक पुलिस इलाके में कैंप करती रही।

 (भागलपुर): जिले के पीरपैंती प्रखंड के कहलगांव टोला में सोमवार की देर शाम जमीन संबंधी विवाद में जमकर फायरिंग की गई। गोलीबारी की इस घटना में विजय यादव 50 वर्ष और चंदन यादव 25 वर्ष बुरी तरह जख्मी हो गए, जबकि दो महिलाओं के भी पैर पर गोली के छर्रे लगने की बात सामने आ रही है। दोनों घायल महिलाओं का इलाज भी कराया जा रहा है। गांव में ताबड़तोड़ गोली चलने की आवाज सुन गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया।

काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद पुलिस बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। तथा घटना की विस्तृत जानकारी ली।तथा सभी जख्मियों को तत्काल उपचार हेतु रेफरल अस्पताल में भर्ती कार्रवाई।थाना के एसआई शंभू शरण प्रसाद ने जख्म प्रतिवेदन देकर उपचार करवाई।जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के उपरांत गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार हेतु भागलपुर रेफर कर दिया।चिकित्सक ने बताया गया कि विजय यादव गम्भीर स्थिति में थे। दाएं बांह में दो गोली ,दांए आंख में एक गोली मुँह के टूड्डी के नीचे एक गोली लगना प्रतीत हो रही थी। दांए कान से भी ब्लड निकल रहा था। जख्मी की स्थिति काफी नाजुक थी। वही चंदन यादव को बाएं आंख के पास,गोली का जख्म प्रतीत हो रही थी।

सिर और मुँह से ब्लड निकल रहा था। दोनो की गम्भीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया गया है।गंभीर रूप से जख्मी विजय के पिता जयनंदन यादव,भाई पप्पू यादव और अशोक यादव सहित यह स्वजनों ने बताया कि दो साल से जमीन विवाद चल रहा था। रविवार को पीरपैंती प्रशासन के निर्देश पर मापी होनी थी। आरोपित पक्ष गोतिया के लोगो ने जमीन की मापी नही होनी दिया। शाम में सभी परिवार घर मे बैठकर आपस मे बातचीत कर रहे थे।इसी बीच आरोपित गोतिया के सभी लोग गाली गलौज करते हुए दो नाली बंदूक लेकर ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरू कर दिया।

विजय यादव,चंदन यादव, बसन्ती देवी और सोनी देवी को गोली लग गई। सभी लोग किसी तरह जान बचा कर जख्मी को अस्पताल लाया।हालांकि पीरपैंती रेफरल अस्पताल में बसन्ती देवी और सोनी देवी का उपचार नही हुआ है। पीरपैंती थाना पुलिस ने बताया मामले की जांच व गांव में छापेमारी की जा रही है। दोनो जख्मी को इलाज के लिए मायागंज भेजा गया है।देर रात्रि जख्मी पक्ष से आवेदन प्राप्त नही हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *