बीपीएससीएल में संविदा कर्मी की संदिग्ध मौत के बाद बीजीएच में हंगामा, परिजनों ने नौकरी और मुआवजे की उठाई मांग

बोकारो पावर सप्लाई कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (बीपीएससीएल) के कोल हैंडलिंग प्लांट में कार्यरत एक संविदा कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद बुधवार को बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में जमकर हंगामा हुआ। मृतक की पहचान 30 वर्षीय शिव शंकर हेम्ब्रम के रूप में हुई है, जो प्लांट में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था।

 

Sponsored Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन, सहकर्मी और बड़ी संख्या में मजदूर बीजीएच पहुंच गए। उन्होंने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लापरवाही का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

स्थिति बिगड़ने पर सिटी डीएसपी राजीव रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों और मृतक के परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

मृतक के परिजनों ने बीपीएससीएल प्रबंधन से परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने और उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं, प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का आरोप है कि शिव शंकर हेम्ब्रम की मौत शॉर्ट सर्किट के कारण हुई। उनका कहना है कि प्लांट के एक पाइप के भीतर भीषण गर्मी के बीच उनसे काम कराया जा रहा था। इसी दौरान करंट लगने से हादसा हुआ और उनकी जान चली गई।

 

हालांकि, अब तक मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई। उधर, इस पूरे मामले पर बीपीएससीएल प्रबंधन की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, जबकि परिजन और मजदूर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, उचित मुआवजा और स्थायी नौकरी की मांग पर अड़े हुए हैं।

 

 

Related Posts

करमाटांड़ में ई-बाइक की डिक्की से संदिग्ध प्रतिबंधित मांस बरामद, ग्रामीणों और बजरंग दल की सतर्कता से युवक पकड़ा गया

जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सतर्कता से एक संदिग्ध तस्करी का मामला सामने…

जेपीएससी-जेएसएससी में कथित गड़बड़ी को लेकर भाजपा युवा मोर्चा का हल्ला बोल, बोकारो डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *