सहरसा में राजद का धरना: महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन, प्रिंस यादव मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर बुधवार को बिहार के सभी जिला मुख्यालयों की तरह सहरसा में भी एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। स्थानीय स्टेडियम स्थित खेल भवन के समीप आयोजित इस धरना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाग लेकर राज्य सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।

 

Sponsored Advertisement

धरना कार्यक्रम में महिषी विधायक गोतम कृष्ण, राजद जिलाध्यक्ष ताहिर हुसैन सहित कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। नेताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और आम जनता की सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर राज्य सरकार को घेरा। वक्ताओं ने कहा कि महंगाई के कारण आम लोगों का जीवन कठिन होता जा रहा है, जबकि युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं।

 

धरना के दौरान हाल ही में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रोशन आनंद और खान ग्लोबल स्टडीज के फेजल खान के बीच हुए विवाद के बाद सामने आए प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के मामले को भी प्रमुखता से उठाया गया। महिषी विधायक गोतम कृष्ण ने कहा कि दो चर्चित शिक्षकों के विवाद का असर लाखों छात्रों पर पड़ रहा है और इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने आरोप लगाया कि बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से काम करने में विफल रही है।

 

राजद नेताओं ने स्पष्ट किया कि जनता के अधिकारों, युवाओं के रोजगार, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की बहाली के लिए पार्टी का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

संवाददाता: इन्द्रदेव जी

Related Posts

फ्रेंडशिप डे पर दोस्ती की अनोखी मिसाल: दिवंगत मित्र की तस्वीर संग कांवड़ यात्रा

सावन माह और फ्रेंडशिप डे के खास अवसर पर बिहार के भागलपुर स्थित अजगैबीनाथ धाम से दोस्ती, श्रद्धा और भावनाओं का ऐसा दृश्य सामने आया जिसने हर किसी को भावुक…

अंग की धरती पर पहली बार होगा इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट, 8-9 अगस्त को भागलपुर एग्रीकल्चर कॉलेज बनेगा विश्वस्तरीय खिलाड़ियों का संगम

बिहार में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। भागलपुर शतरंज संघ की ओर से 8 एवं 9 अगस्त 2026 को बिहार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *