रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला, भाजपा ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

रांची की राजधानी रांची के निवरणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले की घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

 

Sponsored Advertisement

भाजपा नेताओं ने हमले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक बताते हुए कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है, जो सरकार की विफलता का परिणाम है। नेताओं का कहना है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र निर्माण, सेवा और सामाजिक समरसता के लिए कार्य करने वाला संगठन है, ऐसे संस्थान को निशाना बनाना गंभीर चिंता का विषय है।

 

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के कई वरिष्ठ नेता संघ कार्यालय पहुंचे और वहां मौजूद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर हालात की जानकारी ली। इस दौरान नेताओं ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से फोन पर बात कर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

 

भाजपा ने आरोप लगाया कि सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति और कमजोर कानून-व्यवस्था के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हुए हैं। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

 

वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

संवाददाता : सुनील कुमार ठाकुर

  • Related Posts

    सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर कोसी एक्सप्रेस के ब्रेक पैड में लगी आग, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

    सहरसा-मानसी रेलखंड के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह हटिया-कोसी एक्सप्रेस के एक कोच के ब्रेक पैड में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते…

    मुख्य आरोपी का कमरा खाली कराने पहुंचा परिवार, इशाकचक पुलिस के नहीं पहुंचने पर उठे सवाल

    भागलपुर इशाकचक थाना कांड संख्या 46/26 के मुख्य आरोपी संजय भगत उर्फ ओम प्रकाश भगत के फरार रहने के बीच उसके किराए का कमरा खाली कराने का मामला सामने आया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *