भागलपुर टैलेंट सर्च फुटबॉल लीग के चौथे दिन रोमांचक मुकाबले, पीरपैंती और सुल्तानगंज ने दर्ज की जीत

भागलपुर में आयोजित टैलेंट सर्च फुटबॉल लीग टूर्नामेंट का चौथा दिन रोमांचक मुकाबलों और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के नाम रहा। जिले के विभिन्न खेल मैदानों पर खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपने कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

 

Sponsored Advertisement

एसएसवी कॉलेज ग्राउंड में खेले गए मैच में पीरपैंती और एनटीपीसी कहलगांव की टीम आमने-सामने हुई। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन पीरपैंती की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 1-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में सह-संयोजक उमाशंकर जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही और उन्होंने प्रतियोगिता के सफल संचालन में सक्रिय योगदान दिया।

 

वहीं रेलवे ग्राउंड गनगनिया में गनगनिया और सुल्तानगंज के बीच मुकाबला खेला गया। पूरे मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया, लेकिन सुल्तानगंज की टीम एक गोल करने में सफल रही और 1-0 से जीत दर्ज कर अगले चरण की ओर मजबूत कदम बढ़ाया।

 

इसके अलावा शिवशंकर क्रीड़ा स्थल, भूआलपुर में किशनपुर और बरहपुरा के बीच मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और निर्धारित समय तक एक-एक गोल कर बराबरी पर रहीं। इसके साथ ही यह मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

 

प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडली में रंजीत जी, प्रद्युम्न जी, सौरभ जी, राकेश जी, अजय जी एवं संजीव जी ने अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वहीं टूर्नामेंट का संचालन संयोजक भावेश जी के निर्देशन में सुव्यवस्थित एवं सफल तरीके से किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों में भी जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

संवाददाता : रजनीश कुमार, भागलपुर

Related Posts

“मुंगेर व्यवहार न्यायालय में भीषण आग: कोर्ट भवन के प्रथम तल में लगी आग, मची अफरा-तफरी, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर”

बिहार के मुंगेर से बड़ी खबर सामने आई है। मुंगेर व्यवहार न्यायालय परिसर की 9 नंबर बिल्डिंग के प्रथम तल पर शुक्रवार को अचानक आग लगने से पूरे न्यायालय परिसर…

“सिर्फ साधु का वेश नहीं, सच्चे साधु बनिए… पप्पू यादव पर मंत्री श्रवण कुमार का तीखा हमला, बांकीपुर उपचुनाव पर भी दिया बड़ा बयान”

संसद परिसर के गेट पर साधु के भेष में पहुंचकर कथित तौर पर चंदा चोरी के मुद्दे को नाटकीय अंदाज में उठाने वाले सांसद पप्पू यादव के कदम पर बिहार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *