जामताड़ा के कुंडहित में वज्रपात का कहर, आम चुनने गई 13 वर्षीय बच्ची की मौत, किशोर गंभीर घायल

जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत अंबा गांव के बाउरी पाड़ा में मंगलवार दोपहर वज्रपात की दर्दनाक घटना में एक 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे आंधी-तूफान और हल्की बारिश के दौरान गांव के पांच बच्चे आम चुनने के लिए पास के बगीचे में गए थे। इसी दौरान आम के पेड़ के समीप अचानक तेज वज्रपात हुआ। इसकी चपेट में आने से श्रीया बाउरी (13 वर्ष), पिता जालंधर बाउरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिनू दास (16 वर्ष), पिता अर्जुन दास गंभीर रूप से घायल हो गया।

Sponsored Advertisement

घटना के बाद ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुंडहित पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने श्रीया बाउरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दिनू दास की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सिउड़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही कुंडहित थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। अंचल निरीक्षक अरुण कुमार यादव और हल्का कर्मचारी संदीप सोरेन ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। अंबा पंचायत के मुखिया दुलु सिंह टुडू ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी।

प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता और मुआवजा प्रक्रिया की जानकारी दी। हालांकि समाचार लिखे जाने तक परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। अधिकारियों द्वारा उन्हें कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए समझाने का प्रयास किया जा रहा था।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

संवाददाता : संतोष कुमार, जामताड़ा

Related Posts

बोल बम के जयघोष के साथ दलाबड़ गांव से देवघर बाबाधाम के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

सावन माह की पावन बेला में शिवभक्ति का उत्साह चरम पर है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जामताड़ा जिले के दलाबड़ गांव से दर्जनों शिवभक्तों का कांवड़ियों का जत्था बाबा…

जामताड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन, बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

साइबर अपराध की राजधानी के रूप में पहचान बना चुके जामताड़ा में पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *