धनबाद भूली के आजाद नगर में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात; नकदी और जेवरात लेकर फरार हुए चोर

धनबाद: जिले के भूली ओपी क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर स्थित अमन सोसायटी में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। चोर घर में रखे करीब पांच लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुट गई है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार यह घटना अमन सोसायटी गेट नंबर-1 स्थित हाउस नंबर-135 की है। घर के मालिक शाहनवाज खान ने बताया कि उन्होंने अपने इलाज के लिए बैंक से पांच लाख रुपये का लोन लिया था। लोन की यह राशि घर के लॉकर में सुरक्षित रखी गई थी। बीती रात चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लॉकर में रखी नकदी के साथ सोने के झुमके तथा चांदी के कुछ आभूषण भी चोरी कर लिए।

 

सुबह जब परिवार के लोगों को घटना की जानकारी मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल भूली ओपी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति घर में प्रवेश करता और चोरी की घटना को अंजाम देता दिखाई दे रहा है।

 

मामले की जांच कर रहे एएसआई मनोज ओझा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं वार्ड संख्या-17 के पार्षद इम्तियाज अंसारी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने पुलिस प्रशासन को अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस सक्रिय होकर जांच में जुट गई।

 

क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी और भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

संवाददाता : नीतीश कुमार धनबाद ब्यूरो

  • Related Posts

    अजय नदी में बहते मिले युवक की पहचान हुई, पश्चिम बर्दवान का निकला; दो दिन से था लापता

    जामताड़ा।ग्रामीणों ने नदी से निकालकर बचाई जान, नाला पुलिस ने इलाज के बाद परिजनों को सौंपा नाला थाना क्षेत्र के पाथरघाटा गांव के समीप अजय नदी में बहते हुए मिले…

    दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

    जामताड़ा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *